संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रीय विषयों के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के ७वें अनुच्छेद का प्रयोग बंद करना होगा।याद रहे संयुक्त राष्ट्र संघ के ७वें अनुच्छेद के अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर किसी देश के विरुद्ध सैनिक व असैनिक कार्यवाही की अनुमति दी गयी है।हालिया दिनों में क़तर सहित कुछ अरब देशों ने मांग की थी कि संयुक्त राष्ट्र संघ के ७वें अनुच्छेद के अंतर्गत सीरिया पर सैनिक आक्रमण किया जाना चाहिए।इर्ना के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणंतत्र ईरान के प्रतिनिधि, मुहम्मद ख़ज़ाई ने न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद की बैठक में गुट निरपेक्ष आंदोलन का प्रतिनिधित्व करते हुए इस बात पर बल दिया कि सुरक्षा परिषद को उन देशों के हितों को भी ध्यान में रखना चाहिए जो इस परिषद के सदस्य नहीं है और जिन पर इस परिषद के निर्णयों का सीधा प्रभाव पड़ता है।.......166
26 नवंबर 2012 - 20:30
समाचार कोड: 367976
संयुक्त राष्ट्र संघ में इस्लामी गणतंत्र ईरान के प्रतिनिधि ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रीय विषयों के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ के ७वें अनुच्छेद का प्रयोग बंद करना होगा......